- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर बात नहीं बनने के बाद एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप के देश ने ईरान पर फिर हमले कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इस बात की जानकारी दी है। उसने बताया कि ईरान के ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेना के अनुसार, ये कार्रवाई जॉर्डन में उसके सैन्य ठिकानों और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई है।
इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने व्हाइट हाउस में बोल दिया कि अब हमारी बारी है। उन्होंने ये भी दावा कर दिया कि ईरान को हमले की जानकारी थी और उसने अमेरिका से ऐसा न करने की अपील भी की थी।
इससे एक दिन पहले अमेरिका और सऊदी अरब की ओर से इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमले किए थे। अब अमेरिकी सेना की ओर से केश्म द्वीप पर एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया। हमले के बाद इमारत के मलबे में दो लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। होर्मोजगान प्रांत के उप-गवर्नर ने जानकारी दी कि इमारत दुश्मन के प्रोजेक्टाइल की चपेट में आई। फंसे लोगों को निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू है।
ईरान की सरकारी मीडिया ने दी ये जानकारी
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी सेना की ओर से खुजेस्तान प्रांत के अबादान में कुछ ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस प्रकार से दोनों देशों के बीच की ये जंग समाप्त होने के स्थान पर बढ़ती जा रही है।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें