जापान में आया शक्तिशाली भूकंप, 40 से ज्यादा लोग घायल, सुनामी की चेतावनी जारी

Hanuman | Tuesday, 28 Jul 2026 04:24:32 PM
Powerful earthquake hits Japan; over 40 injured, tsunami warning issued

इंटरनेट डेस्क। जापान के दक्षिणी हिस्से में आज एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया है। इस भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, आज क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रान्त में 7.1 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप ने पूरे दक्षिणी जापान को हिलाकर रख दिया। बताया रहा है कि ये भूकंप इतना खतरनाक था कि इससे कई इमारतें गिरी हुई दिखाई दीं। भूकंप के कारण यात्सुशिरो में क्यूशू एक्सप्रेसवे पर बने हाईवे ओवरपास को काफी नुकसान पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है शहर में एक पुल का पैदल चलने वाला हिस्सा गिर गया।

जापान के कुमामोटो में आए इस भूकंप में 40 से ज्यादा लोगों के घायल होनें की जानकारी सामने आई है। वहीं 48 हजार घरों की बिजली कट गई है। भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी नेकी ओर से तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। समुद्र में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।   

प्रधानमंत्री सनाए तकाईची ने प्रभावित इलाकों के लोगों से की सतर्क रहने की अपील
 भूंकप के बाद प्रधानमंत्री सनाए तकाईची ने प्रभावित इलाकों के लोगों से इसी तरह की तीव्रता वाले एक और भूकंप की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हम अभी नुकसान के दायरे का पता लगा रहे हैं, लेकिन हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोग घायल हुए हैं।

PC: ddnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.