ईरान को लेकर Trump ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से…

Hanuman | Tuesday, 28 Jul 2026 08:09:39 AM
Trump makes a major statement regarding Iran, says

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जारी बातचीत को लेकर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच इस समय बहुत दोस्ताना बातचीत चल रही है। हालांकि उन्होंने इस दौरान एक बार फिर से चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि हमारी अच्छी बातचीत चल रही है। मुझे लगता है कि कुछ होने की अच्छी संभावना है और अगर ऐसा नहीं होता है तो हम दो दिन पहले जो कर रहे थे, उसी पर वापस लौट जाएंगे।

उन्होंने ईरान को लेकर ये भी बोल दिया कि आप उन्हें रिश्वत नहीं दे सकते, आपको उन्हें हराना होगा और हम उन्हें बुरी तरह हरा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका ने ईरान की नौसेना, वायुसेना, नेतृत्व और एंटी-एयरक्राफ्ट हथियारों को तबाह कर दिया है। ट्रंप अपनी कार्रवाई को लेकर बोल दिया कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख नहीं अपनाया होता तो बातचीत की कोई संभावना नहीं बनती।

तेहरान ने कूटनीति का रास्ता नहीं छोड़ा है: इस्माइल बघाई
दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई की ओर से भी बड़ा बयान आया है। उन्होंने बोल दिया कि तेहरान ने कूटनीति का रास्ता नहीं छोड़ा है और मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान जारी है।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.