IND vs SL: श्रीलंकाई दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, सारांश जैन को पहली बार मिली टीम में जगह

Hanuman | Tuesday, 28 Jul 2026 09:41:18 AM
IND vs SL: Indian Test squad for the Sri Lanka tour announced; Saransh Jain earns his maiden call-up

खेल डेस्क। श्रीलंकाई दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वॉशिंगटन सुंदर को चोट के कारण इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

वहीं जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि दोनों का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर टेस्ट टीम में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी ऑफ स्पिनर सारांश जैन हैं, जिन्हें पहली बार टेस्ट मेडन कॉल अप मिला है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है:  शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप्कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.