- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। इसी के प्रभाव से आज प्रदेश के 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
प्रदेश में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव फेज में रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। आज कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने का अलर्ट है। वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी और कुछ स्थानों पर बहुत भारी हो सकती है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
देश के इन राज्यों के लिए जारी हुआ है झमाझम बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात और कोंकण क्षेत्र के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने का का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें