- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों में बदलाव नहीं किया है। इससे आमजन को राहत नहीं मिली है। इससे आमजन को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। गुलाबी नगर जयपुर में कंपनियों ने आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर तय की है।
नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर रोजना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे से से कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका-ईरान विवाद फिर से चरम पर पहुंचने के कारण फिर से दोनों ईंधनों के दाम बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। अब आगामी समय ही बताएगा कि दोनों ईंधनों की कीमतें बढ़ती हैं ये कम होती है।
PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें