Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 6,543 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने की कीमत में भी आई बड़ी गिरावट

Hanuman | Tuesday, 28 Jul 2026 01:02:07 PM
Gold-Silver Prices: Silver becomes cheaper by ₹6,543 in a single day, gold prices also see a sharp decline

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अब दोनों कीमती धातुओं की कीमत में भारी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज चांदी एक दिन में छह हजार रुपए से अधिक सस्ती हो चुकी है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी 6,543 रुपए सस्ती हुई है। इससे चांदी की कीमत घटकर 2.18 लाख रुपए पर आ गई है।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 1,907 रुपए आज आई है। इससे ये सोना 1.43 लाख प्रति दस ग्राम की कीमत आ गया है। इस साल सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना इस साल अब तक 10 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए के ऊपर थी।

अब ये कीमत बढ़कर 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं इस साल चांदी की कीमत में 12 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब कम होकर 2.18 लाख रुपए रह गई है।

PC:  oneindia

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.