PM Modi का वीडियो ब्लॉक होने पर मेटा ने दी सफाई, कहा-गलती से...

Hanuman | Tuesday, 28 Jul 2026 01:27:20 PM
Meta has issued a statement regarding the blocking of PM Modi's video

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो हटाने के मामले में मेटा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। कंपनी ने इस संबंध में स्पष्ट कर दिया कि पीएम नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो गलती से हटा दिया गया था और अब उसे रीस्टोर कर दिया गया है।

आपको बता दें कि मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म फेसबुक की ओर से सोमवार तड़के कुछ समय के लिए इस वीडियो तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया था। ये वीडियो 23 जुलाई को जारी किया गया। ये वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे 36-दिवसीय छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच जेन जी के लिए पीएम मोदी का पहला संबोधन था।

इसके माध्यम से पीएम मोदी ने आश्वासन दिया था कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया जाएगा। फेसबुक की ओर से एक्सेस को सीमित किए जाने से पहले ही इस वीडियो पर लाखों व्यूज आए थे।

पहले फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक नोटिस नजर आ रहा था, जिसमें जानकारी दी गई थी कि वीडियो को एक कानूनी अनुरोध के कारण प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, इस संबंध में प्लेटफॉर्म ने कोई अन्य विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई थी। इसके बाद, फेसबुक के इस कदम पर कई भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए थे।

प्लेटफॉर्म पर आई थी अस्थायी तकनीकी खराबी
सूत्रों ने जानकारी दी कि वीडियो के हटने के पीछे की असली वजह प्लेटफॉर्म पर आई एक अस्थायी तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण यह वीडियो कुछ समय के लिए अनुपलब्ध हो गया था। इस संबंध में केन्द्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए मेटा और इंस्टाग्राम के वैश्विक प्रमुखों (ग्लोबल हेड्स) को तलब किया है।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.