Petrol-Diesel Prices: जयपुर सहित देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें

Hanuman | Tuesday, 28 Jul 2026 08:33:47 AM
Petrol-Diesel Prices: Here are the rates fixed for today in major cities across the country, including Jaipur.

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं कर आजमन को राहत नहीं दी है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।

जयपुर में आज भी पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें

गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77, डीजल ₹95.44
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.56
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93, डीजल ₹98.80
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05, डीजल ₹95.55
पटना: पेट्रोल ₹113.35,डीजल ₹99.36
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49, डीजल ₹104.40
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92, डीजल ₹100.92
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10, डीजल ₹86.09
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69, डीजल ₹103.82

सभी चीजों के बढ़ चुके हैं दाम

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण हर चीज के दाम बढ़ चुके हैं। आमजन को लम्बे समय से कीमतों को लेकर राहत नहीं मिली है। रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। अमेरिका-ईरान जंग के बीच कई बार दोनों ईंधनों के दाम बढ़ाए गए हैं। अब एक बार फिर से दोनों ईंधनों के दाम बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।

PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.