- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी की कीमत में 2,050 रुपए का इजाफा हुआ है।
इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 751 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे ये सोना 1.45 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। साल 2026 में सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव आया है। इस साल सोना अब तक 12 हजार रुपए महंगा हुआ है।
31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमत में 5 हजार रुपए की गिरावट इस साल देखने को मिली है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.25 लाख रुपए पर आ चुकी है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें