बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलने को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी…

Hanuman | Monday, 27 Jul 2026 01:04:57 PM
Rahul Gandhi's major statement regarding the firing of AK-47 rounds at protesting students in Bihar

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अब बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके -47 से गोलियां चलने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निशाने पर लिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि छात्रों के खिलाफ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है। खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, कहाँ गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा उनपर घातक हमले और बर्बरता की जा रही है। दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली और बिहार में AK-47। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार हो या दिल्ली - हर जगह पैटर्न एक ही है। पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है।

सुधार इनके बस का नहीं है। अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज दबाएगी। मोदी जी, देश के छात्रों से माफी मांगिए और जिन्होंने छात्रों पर हमला किया है, उन्हें कुचला है उनपर कार्रवाई कीजिए, छात्रों पर नहीं।

असम में आई विनाशकारी बाढ़ में कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद

वहीं राहुल गांधी ने असम में आई विनाशकारी बाढ़ में कई लोगों की मौत होने पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि असम में आई विनाशकारी बाढ़ में कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं। इस आपदा से प्रभावित लाखों लोगों के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है। अपेक्षा है कि राज्य और केंद्र सरकार प्रभावित लोगों के राहत और बचाव में कोई कसर न छोड़े। हर साल बाढ़ आती है, जान-माल का भारी नुकसान होता है और कई परिवार उजड़ जाते हैं। अब वक्त आ गया है कि हम बाढ़ से निपटने के लिए एक मज़बूत और स्थायी व्यवस्था बनाएं। एक ऐसी व्यवस्था जो वैज्ञानिक रूप से रोकथाम, पूर्व चेतावनी समेत मज़बूत बुनियादी ढांचे और पुनर्वास को प्राथमिकता दें - ताकि हर साल लोगों को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

PC: nationalheraldindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.