- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। अब एक अगस्त से Tatkal टिकट बुक कराने को लेकर एक बड़ा बदलाव होने वाला है। भारतीय रेलवे की ओर से Tatkal टिकट की काउंटर बुकिंग के लिए नया Token सिस्टम लागू किया जाएगा। इसका मकसद काउंटर पर भीड़ कम करना और यात्रियों की बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाना है।
नए सिस्टम के तहत Tatkal टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को पहले Token प्रदान किया जाएगा। इसके बाद उसी Token के हिसाब से टिकट बुक होगा। इससे काउंटर पर धक्का-मुक्की और लंबी लाइन की परेशानी कम हो जाएगी।
वहीं यात्रियों को टिकट के लिए बार-बार रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। Token प्राप्त होने के बाद यात्री आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। अभी तक Token लेने के लिए अलग से काउंटर पर लाइन में लगना पड़ता था। अब रेलवे के नए कदम से यात्रियों की काफी हद तक परेशानी काम होगी।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें