IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रह सकते हैं ये तीन भारतीय क्रिकेटर

Hanuman | Monday, 27 Jul 2026 04:43:47 PM
IND vs SL: These three Indian cricketers could miss the Test series against Sri Lanka

खेल डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो चुका है। टीम इंडिया ने 3-0 से ये सीरीज अपने नाम की है। अब टीम इंडिया को अगली सीरीज के लिए लगभग तीन सप्ताह का समय मिला है। अब अगस्त में भारतीय टीम श्रीलंक के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। उसके लिए जल्द ही स्क्वाड का ऐलान होना है।

इसका पहला मुकाबला 15 अगस्त से होगा। दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाएगा। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम साबित होगी। इस सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। चोटिल वॉशिंगटन सुंदर सीरीज बाहर रह सकते हैं।

वहीं हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी भी सीरीज मिस कर सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सिलेक्शन कमेटी सीओई की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसमें पता चलेगा कि कौन सा खिलाड़ी कितना फिट है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से ये सीरीज महत्वपूर्ण है। इस सीरीज में गिल ही कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

PC:cricinfo 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.