परीक्षा संशोधन बिल हुआ पेश, विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण नहीं हो सका ऐसा

Hanuman | Monday, 27 Jul 2026 02:45:59 PM
Examination Amendment Bill tabled

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की से आज सदन में पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा संशोधन बिल पेश किया था। इसे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेश किया। हालांकि विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा में परीक्षा संशोधन बिल पर दोपहर 2 बजे चर्चा शुरू नहीं हो सकी। लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सांसद वेल में पहुंचकर छात्रों की पिटाई मामले पर बहस की मांग करने लगे।

खबरों के अनुसार, स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों द्वारा हंगामा किए जाने पर कहा कि मैं शाम 5 बजे तक का समय देता हूं। सरकार और विपक्षी सांसद सहमति बनाकर आएं। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच आज पहले लोकसभा 12 बजे, 2 बजे फिर शाम 5 बजे तक स्थगित की गई।

ऐसा ही राज्यसभा में भी देखने को मिला। यहां भी सदन को 2 बार स्थगित करना पड़ा। इससे पहले एनडीए सांसदों ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचने पर शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर लीक विवाद के बीच  अपने पद से इस्तीफा दिया था।

PC: mahamedianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.