- SHARE
-
खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए ये साल बहुत ही शानदार रहा है। इस साल उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में उन्होंने एक अर्धशतक लगाया और बाकी दो मैचों में भी छोटी छोटी, लेकिन काम की पारियां खेली।
इन पारियों के दम पर ईशान ने उस क्लब में एंट्री मार दी है, जिसमें अब तक केवल पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ही थे। ईशान किशन ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में 800 से अधिक रन बनाने में उपलब्ध हासिल की। इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह के नाम दर्ज हैं।
उन्होंने 21 मुकाबले खेलकर 846 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर मौजूद ईशान किशन ने 23 मैचों में 812 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1164 रन बनाए थे। वहीं अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 859 रन बनाए थे। अब ईशान के पास अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें