WI vs PAK: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को मिली करारी हार, वेस्टइंडीज ने जीता पहला टेस्ट मैच

Hanuman | Wednesday, 29 Jul 2026 09:00:53 AM
WI vs PAK: Pakistan suffers a crushing defeat under Babar Azam's captaincy; West Indies wins the first Test match

खेल डेस्क। जायडन सील्स (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को करारी शिकस्त दी। वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को तरौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में 90 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए चौथी पारी में 211 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह सिर्फ 120 रन बनाकर सिमट गई। मेजबान टीम की ओर से जायडन सील्स ने 14.2 ओवर्स में केवल 20 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए। इस प्रकार पाकिस्तान को घर के बाहर लगातार 8वीं हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम ने घर के बाहर साल 2023 के जुलाई महीने में श्रीलंका दौरे पर आखिरी बार टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज की थी। इसके बाद से उसे लगातार 8 टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं वेस्टइंडीज टीम पिछले 11 टेस्ट मुकाबलों में केवल दूसरा मुकाबला जीतने में  सफलता मिली है।

मैच में तेज गेंदबाजों ने झटके सभी चालीस विकेट
ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों ही टीमों के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए। ऐसा टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सिर्फ छठी बार ऐसा हुआ है। वहीं ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम से सभी 20 विकेट उनके तेज गेंदबाज लेने में कामयाब रहे।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.