Rajasthan: गुरु पूर्णिमा पर सीएम भजनलाल आज शिक्षा जगत को देंगे कई बड़ी सौगातों का तोहफा

Hanuman | Wednesday, 29 Jul 2026 08:27:07 AM
Rajasthan: On Guru Purnima, CM Bhajanlal to gift several major initiatives to the education sector today

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश के शिक्षा जगत को कई बड़ी सौगातों का तोहफा देंगे। सीएम भजनलाल  आज भरतपुर में आयोजित  राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 691 करोड़ रुपए के शैक्षिक निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपए की डीबीटी करेंगे और  6 करोड़ रुपए के व्हीलचेयर, टेबलेट का वितरण करेंगे।

वहीं बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल भरतपुर जिले की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में बालिका सैनिक विद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित अन्य गणमान्य जन शामिल होंगे।

कक्षा 1 से 8 में अध्यनरत 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने एवं पठन को सहज बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल 'मिशन पढ़ो राजस्थान' के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के समस्त विद्यालयों में प्रतिदिन 7वें कालांश में पठन किया जाएगा।

अभिभावकों का विद्यालय से लगाव व भागीदारी बढ़ाने और विद्यार्थियों की वर्ष भर की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए निपुण कैलेंडर का भी विमोचन किया जाएगा।

जिसमें 155 करोड़ रुपए से अधिक लागत के कार्यों का किया लोकार्पण
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को धौलपुर के राजाखेड़ा की फूलपुर ग्राम पंचायत में लगभग 177 करोड़ रुपए के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 155 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का लोकार्पण तथा 21 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.