- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मकराना में एक विद्यालय के भीतर साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि मकराना में एक विद्यालय के भीतर साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह जघन्य कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है।
हमारी सरकार ने पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए केस ऑफिसर स्कीम को प्रभावी बनाया
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए केस ऑफिसर स्कीम को प्रभावी बनाया, जिसके माध्यम से दुष्कर्म के अनेक मामलों में अपराधियों को रिकॉर्ड समय में कठोरतम सजा, यहां तक कि मृत्युदंड तक दिलवाई गई।
अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलवाए
गहलोत ने कहा कि वर्तमान सरकार को चाहिए कि इस मामले को तत्काल केस ऑफिसर स्कीम में लेकर फास्ट-ट्रैक सुनवाई के माध्यम से अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलवाए एवं पीड़ित परिवार को पूर्ण सहायता व सुरक्षा प्रदान करे।
बच्चियों की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी है
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी है। सरकार संवेदनशीलता दिखाए और ऐसे कदम उठाए कि प्रदेश का कोई भी माता-पिता अपनी बच्ची को स्कूल भेजते समय भयभीत न हो। राजस्थान की भाजपा सरकार इसमें अभी तक नाकाम साबित हुई है।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें