- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज 'सपनों की नई उड़ान' कार्यक्रम के अंतर्गत लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवा साथियों से आत्मीय संवाद कर उनके विचारों, आकांक्षाओं, नवाचार और विकसित राजस्थान के प्रति उनके संकल्प को जाना। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
सीएम ने एक्स के माध्यम से कहा कि 'सपनों की नई उड़ान' कार्यक्रम के अंतर्गत लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह पहल युवाओं की रचनात्मकता, नवाचार और सक्रिय सहभागिता को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। युवा केवल हमारे वर्तमान नहीं, बल्कि विकसित भारत और विकसित राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य के सशक्त निर्माता हैं।
उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और नवीन सोच हमारे प्रदेश की प्रगति को नई गति और नई दिशा प्रदान करेगी। हमारी सरकार प्रत्येक युवा को उसकी क्षमता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने, उसके कौशल को निखारने और उसके सपनों को नई उड़ान देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित रहे।
PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें