Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, चांदी हुई 1,270 रुपए महंगी

Hanuman | Wednesday, 29 Jul 2026 01:40:07 PM
Gold-Silver Prices: Gold and silver prices have risen again; silver has become dearer by ₹1,270

इंटरनेट डेस्क। सेाने-चांदी कीमतों में एक बार फिर से तेजी आई है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी की कीमत में 1,270 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं सोना भी 178 रुपए महंगा हुआ है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन अनुसार, आज एक किलो चांदी 1,270 रुपए महंगी होकर 2.19 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 178 रुपए का इजाफा होने से ये बढ़कर 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आया है। सोना 2026 में अब तक 9 हजार रुपए महंगा हुआ है।

31 दिसंबर 2025 को दस गा्रम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए के ऊपर थी, जो अब 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं इस दौरान चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब घटकर 2.19 लाख रुपए रह गई है।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.