नए नियम: 1 अगस्त से बदलने वाले हैं ये नियम! आमजन पर पड़ेगा प्रभाव

Hanuman | Wednesday, 29 Jul 2026 01:32:24 PM
New Rules: These rules are set to change from August 1! The general public will be affected

इंटरनेट डेस्क। हर महीने की पहली तारीख को कई वित्तीय बदलाव होते हैं, जिनका आजमन की जेब पर भी प्रभाव पड़ता है। इसी के तहत 1 अगस्त 2026 से भी कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इनमें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं से जुड़े कई बदलाव शामिल हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

तेल विपणन कंपनियां की ओर से घरेलू यानी 14.2 किलोग्राम और कमर्शियल यानी 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाती हैं। इसी के तहत सिलेंडर की कीमतें बढ़ या घट सकती हैं।

अब एक अगस्त से तत्काल टिकट के लिए रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से अब टोकन मिलेगा और फिर जब उनकी बारी आएगी तब टिकट बुक किया जाएग। इससे काउंटर पर यात्रियों के बीच धक्का- मुक्की नहीं होगी। एक अगस्त से कुछ बैंकों द्वारा अपने सेवा शुल्क, फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा या अन्य नियमों में बदलाव किया जा सकता है।

PC: khabarfast

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.