- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार देर रात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह इस इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं इससे पहले महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
वहीं देश के 3 मुक्केबाजों ने भी पदक पक्के कर लिए हैं। तीनों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत गुलवीर और हरजिंदर के रजत पदक के बावजूद पदक तालिका में नौवें नंबर पर खिसक गया है। भारत अभी तक ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक 2 रजत समेत कुल 12 पदक जीत जीत चुका है। एक दिन पहले भारत पदक तालिका में 7वें नंबर पर था। ऑस्ट्रेलिया 35 स्वर्ण लेकर कुल 80 पदक जीतकर पदक तालिका में टॉप पर बना हुआ है।
भारत की ओर से गुलवीर ने स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में भारी बारिश और गीले ट्रैक में 27:49.78 सेकंड का समय निकालकर इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने स्वर्ण और आइल ऑफ मैन मुल्लार्की ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं गुलवीर सिंह
27 साल के गुलवीर सिंह भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं। गुलवीर ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बड़ी सफलता 2023 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हासिल की थी। इस दौरान उन्होंने 5,000 मीटर इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने 2022 एशियन गेम्स में 10,000 मीटर का ब्रॉन्ज मेडन अपने नाम किया था। वहीं 2025 में दक्षिण कोरिया के गुमी में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 और 10,000 मीटर, दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें