- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हंगामे के बीच आज केन्द्र सरकार ने लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 ध्वनि मत से पास करवा दिया है। संशोधन विधेयक के तहत अब पेपर लीक से जुड़े कानून सख्त कर दिया गया है।
अब पेपर लीक से जुड़े अपराधों में अधिकतम 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 में किया है। वहीं आज राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण संशोधन विधेयक (2026) बिल भी पास करवा दिया गया है। अब जन-गण-मन की तरह वंदे मातरम को कानूनी संरक्षण मिलेगा। नए कानून में राष्ट्रगीत के अपमान के लिए तीन साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों के प्रावधान किए गया है।
नेता प्रतिपख राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि गृह मंत्री ने छात्रों पर शूटिंग की इजाजत दी। पैलेट गन चलाने का आदेश दिया। छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया। इस पर केन्द्रीय मंत्री रिजिजू ने राहुल गांधी ने माफी मांगने की मांग की है। उसे उन्होंने गंभीर आरोप बताया है।
PC: airnow
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें