- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 का जलवा देखने को मिल रहा है। तीसरा वीकेंड बीतने के बाद भी धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है।
रिलीज के 18वें दिन भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी ड्रामा ने अच्छा बिजनेस किया है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन करीब 4 करोड़ का कारोबार पूरी दुनिया में किया है। इस प्रकार से अब तक फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 210 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
अजय देवगन की ये कॉमेडी फिल्म इस साल की उन फिल्मों लिस्ट में शुमार हो गई है, जिन्होंने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अभी तक हिंदी सिनेमा में ये कारनामा धुरंधर 2, बॉर्डर 2, भूत बंगला और अब धमाल 4 कर चुकी है। धमाल 4 का कमाई का ये दौर आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें