इन 12 मैदानों पर खेले जाएंगे ODI World Cup 2027 के मुकाबले, आईसीसी ने कर दिया है ऐलान

Hanuman | Friday, 31 Jul 2026 08:21:22 AM
Matches of the 2027 ODI World Cup will be held at these 12 venues; the ICC has made the announcement

खेल डेस्क। आईसीसी मेन्स वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजानी में 12 आधिकारिक वेन्यू पर किया जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के 12 आधिकारिक वेन्यू का ऐलान कर दिया। आईसीसी की ओर से जोहान्सबर्ग में आयोजित एक भव्य समारोह में मेजबान शहरों के नाम का ऐलान किया गया है। साउथ अफ्रीका के आठ, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को वर्ल्ड कप के मुकाबलों की मेजबानी दी गई है। आपको बात दें कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मैच खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट नए थ्री स्टेज फॉर्मेट में खेला जाएगा।

24 साल बाद अफ्रीका में वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले साल 2003 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से  वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी। अब 2027 में फिर विश्व का का आयोजन अफ्रीकी धरती पर होगा। इस बार केन्या की जगह नामीबिया को मेजबान देशों में शामिल होगा गया। नामीबिया पहली बार किसी सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

इस शहरों में होगा विश्व कप का आयोजन
आईससी के अनुसार, वनडे विश्व कप 2026 का आयोजन साउथ अफ्रीका के वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग), सेंचुरियन (त्शवाने), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन), किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गेबेरहा), मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोनटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल), बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी), जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स) और नामीबिया के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) में किया जाएगा।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.