- SHARE
-
खेल डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीदें जग गई है। उन्होंने पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम को पीछे छोड़कर मेन्स जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। भारत की की ओर से रोहित यादव और यश वीर सिंह ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटाया।
वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे। ग्लासगो में खेले गए क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा 79.61 मीटर दूर भाला फेंकने में सफल रहे। हालांकि वह 84.00 मीटर के ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क तक तो नहीं पहुंच सके।
12 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई। भारत की ओर से रोहित यादव ने 78.37 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर नौवें स्थान हासिल किया। वहीं यश वीर सिंह ने 78.36 मीटर के प्रयास के साथ 10वां स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। पहले स्थान पर श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिराजे रहे, जिन्होंने 82.84 मीट का थ्रो किया। अरशद नदीम 78.63 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहे।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें