- SHARE
-
खेल डेस्क। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने आज क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। कई मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके रहाणे ने आज इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। अजिंक्य रहाणे ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि कैप 278 अब विदा ले रहा है। इतने सालों तक मिले प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा। वह अब आईपीएल भी नहीं खेलेंगे।
आपको बता दें कि दाएं हाथ के इस स्टार खिलाड़ी ने 31 अगस्त 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद उन्होंने आज संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 में खेला था। वह जुलाई, 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट खेलते नजर आए थे। वहीं उन्हेंआखिरी वनडे 2018 में और आखिरी टी20 इंटरनेशनल 2016 में खेलने का मौका मिला था। रहाणे की कप्तान में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को हार नहीं मिली है। उन्होंने 6 टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी भी की। इसमें भारत को 4 टेस्ट में जीत मिली। साथ ही 2 मैच ड्रॉ रहे।
ऐसा रहा है इंटरनेशनल क्रिकेट कॅरियर
अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम की ओर से 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट की 144 पारियों में उन्होंने रहाणे ने 38.46 की औसत 5077 रन बनाए। इसमें उन्होंने 26 अर्धशतक के साथ ही 12 शतक जड़े थे। उनका बेस्ट स्कोर 188 रन है। अजिक्या रहाणे ने वनडे की 87 पारियों में 35.26 की औसत से 2962 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 24 फिफ्टी और 3 सेंचुरी जड़ीं। वहीं 20 टी20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 375 रन बनाए।
PC: moneycontrol