अमेरिकी सीनेट में फेल हुआ Iran के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव, अब…

Hanuman | Friday, 31 Jul 2026 09:51:21 AM
Resolution to limit military action against Iran fails in US Senate

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव फेल हो गया है। इस प्रस्ताव इसके लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें इसे 49-50 के अंतर से खारिज कर दिया गया। विशेष बात ये ही कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के एक सांसद ने इसमें मतदान नहीं किया।

खबरों के अनुसार, पेन्सिलवेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। अभी यह विधेयक सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति में अटका हुआ है। प्रस्ताव के समर्थन सांसद चाहते थे कि इसे पूरे सीनेट में चर्चा और वोटिंग के लिए इसे पेश किया जाए। अब इस प्रस्ताव को पूरे सीनेट में लाने के लिए सांसदों को एक बार फिर से प्रयास करना होगा।  खबरों के अनुसार, ये प्रस्ताव आगे बढ़ जाता, तो ईरान के खिलाफ हमले शुरू करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति को संसद की स्वीकृति लेना आवश्यक हो जाता।

राष्ट्रपति अकेले ऐसा फैसला नहीं ले सकते थे।  डोनाल्ड ट्रंप के हालिया ईरान हमलों के बाद विपक्षी सांसद की ओर से लगातार मांग की जा रही था कि ऐसे किसी भी सैन्य अभियान पर अंतिम फैसला संसद की मंजूरी से ही हो।

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही अब भी काफी कम हो चुकी है

दूसरी ओर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही अब भी काफी कम हो चुकी है। होर्मुज से गुरुवार को केवल 2 टैंकरों ने आवाजाही रही और दोनों ही खाली थे। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने ऐलान कर दया कि होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा और हमलावर को आज ही सजा दी जाएगी। अमेरिका की ओर से किए गए भारी हवाई हमलों के बाद  ईरान की ओर से ये बयान आया है।

PC: vietnam.vn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.