- SHARE
-
जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीडवाना-कुचामन जिले में स्थित राजकीय जिला अस्पताल, कुचामन सिटी में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की आंखों में असामान्य लक्षण सामने पर चिंता व्यक्त की है। इस मामले में उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को निशाने पर लिया है।
आरएलपी सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली अब आमजन की आंखों की रोशनी तक पर भारी पड़ने लगी है।
नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना-कुचामन जिले में स्थित राजकीय जिला अस्पताल, कुचामन सिटी में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की आंखों में असामान्य लक्षण सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। इलाज कराने पहुंचे मरीजों की जान और आंखों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार सवालों के घेरे में हैं।
बेनीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अव्यवस्था के लिए प्रदेश की जनता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांग रही है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भुलाकर खुद के निजी कारोबार में व्यस्त है। मरीजों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं है।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें