- SHARE
-
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब नीति आयोग की Investment Friendliness Index रिपोर्ट को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक खबर को पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस नेता जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि NITI आयोग की Investment Friendliness Index रिपोर्ट भाजपा सरकार के "निवेश डेस्टिनेशन" के दावों की सच्चाई सामने ले आई है। 17 राज्यों में राजस्थान फाइनेंशियल हेल्थ में 15वें, संस्थागत माहौल में 13वें, इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस क्लाइमेट में 12वें स्थान पर है। एक साल में 4,590 MSME बंद हुए, देश में चौथा सबसे ज्यादा। निर्यात 10.11 अरब डॉलर से घटकर 7.17 अरब डॉलर रह गया और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भी 10.85% की गिरावट दर्ज हुई।
जूली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों को दी गई सहूलियतों और निवेश-अनुकूल नीतियों से राज्य आगे बढ़ रहा था। आज भाजपा सरकार पॉलिसी की चमक दिखा कर हकीकत छुपा रही है। उद्योग मंत्री जवाब देने से भाग रहे हैं, यह जनता के सामने सरकार की नाकामी है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें