Gold-Silver Prices: फिर से आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, इतने रुपए गिरी चांदी कीमत

Hanuman | Friday, 31 Jul 2026 02:39:50 PM
Gold-Silver Prices: Prices of both metals have fallen again; here is how much the price of silver dropped

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। एमईएक्स पर आज सोना 653 रुपए टूटा है। इससे ये सोना एक समय 1,42,579 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी की कीमत में भी 1,076 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 2,18,891 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड  करती नजर आई।

आज सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 14,434 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,231 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने 10,826 रुपए प्रति ग्राम की कीमत पर रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 14,449 रुपए है।

वहीं मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 14,434 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।  लोगों के पास अभी सोना खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है।

PC:  financialexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.