Petrol-Diesel Prices: कम हुई या बढ़ गई हैं कीमतें! ये है ताजा रेट

Hanuman | Friday, 31 Jul 2026 09:35:50 AM
Petrol-Diesel Prices: Have prices gone down or up? Here are the latest rates

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे। अमेरिका-ईरान जंग के कारण दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर तय की है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है।

मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। लोगों को लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। अब समय ही बताएगा कि आगामी समय में कीमतों में कमी होती है ये बढ़ती है।

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.