Commonwealth Games: जूडो में 15 मिनट में भारत ने जीते 2 गोल्ड, यामिनी मौर्य और नीरज को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Hanuman | Saturday, 01 Aug 2026 08:14:38 AM
Commonwealth Games: India wins 2 gold medals in judo within 15 minutes; Yamini Maurya and Neeraj have to settle for silver.

इंटरनेट डेस्क। भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया है। हालांकि वह रजत पदक अपने नाम करने में सफल रहे। नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का थ्रो  कर रजत पदक जीता।

वहीं भारत के ही यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। ग्लासगो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में आठवें दिन भारत ने कुल 6 मेडल अपने नाम किए। इनमें 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।

जूडो में अस्मिता डे स्वर्ण पदक जीता। ये जूडो के इतिहास में भारत को पहला गोल्ड दिलाया। इसके 15 मिनट बाद हर्ष सिंह ने दूसरा स्वर्ण पदक आने नाम किया। यामिनी मौर्य सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही। एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने।

23 पदकों के साथ अंक तालिका में 10वें स्थान पर है भारत
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के अब तक 23 पदक हो गए हैं। भारत ने 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज  अपने नाम किए हैं। इससे भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर है। जेवलिन थ्रो में भारत के यशवीर सिंह ने सभी को चौंकाते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पाकिस्तान के  ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम टॉप-8 में भी जगह नहीं बना सके और तीन राउंड के बाद बाहर हो गए।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.