Petrol-Diesel Prices: दोनों ईंधनों के लिए आज इतने रुपए करने होंगे खर्च, ये हैं ताजा कीमतें

Hanuman | Saturday, 01 Aug 2026 08:28:30 AM
Petrol-Diesel Prices: Here is how much you will have to spend on both fuels today, here are the latest rates

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक फिर तेज हुई जंग के कारण एक बार फिर से पेट्रोल-डीलज की कीमतें बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। इसी आशंका के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों को आज जारी कर दिया है। हालांकि आज भी कंपनियों ने कीमतों में इजाफा नहीं कर आजमन को राहत दी है।

जयपुर में कंपनियों ने आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर तय की है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें

गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 और डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 औरडीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 औरडीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 और डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर

लोगों को कहना पड़ रहा है महंगाई का सामना

गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर रोजना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है। कीमतें कम नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।  इससे कई चीजों के दाम पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। लोगों का जीवनयापन करना भी अब मुश्किल होता जा रहा है।

PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.