New Rules: आज से हो गए हैं ये पांच बड़े बदलाव, लोगों की जेब पर पड़ेगा प्रभाव

Hanuman | Saturday, 01 Aug 2026 09:05:58 AM
New Rules: Five major changes have come into effect today; these will impact people's pockets

इंटरनेट डेस्क। हर माह की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। इसी के तहत अगस्त माह के पहले दिन भी पांच बड़े बदलाव हुए हैं, जिनका आमजन की जेब पर प्रभाव पड़ेगा। आज हम आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

पहला बदलाव: पहले बदवाल के तहत आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर  की कीमत में 209 रुपए तक कमी हुई है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कीमतों में कटौती की गई है। दिल्ली में ये सिलेंडर 192 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं कोलकाता में 209 रुपए कम हुआ हैं।

दूसरा बदलाव: आज से रेलवे पीआरएस रिज़र्वेशन काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए टोकन-बेस्ड सिस्टम की शुरुआत की गई है। अब यात्रियों को काउंटरों से तत्काल टिकट लेने से पहले टोकन लेना होगा। टोकन मिलने के बाद यात्री अपने दिए गए अलॉटेड समय पर आकर आसानी से अपनी बुकिंग पूरी कर सकते हैं।

तीसरा बदलाव: आज से सेंट्रल नो योर कस्टमर यानी सीकेवाईसी 2.0 का नया अपग्रेडेड सिस्टम रोलआउट कर दिया गया है। अब बैंक खाता खोलने, बीमा लेने या म्यूचुअल फंड/शेयर बाज़ार में निवेश करने पर आपकी मंज़ूरी से ये सभी कंपनियां एक ही सरकारी डेटाबेस से आपकी केवाईसी की जानकारी ले सकेंगी।

चौथा बदलाव: आरबीआई की ओर से अब क्रेडिट कार्ड के नियमों को अपडेट कर दिया गया है। इससे बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ाई जा सकेगी। इसके तहत यदि कोई ग्राहक क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल नहीं भर पाता है, तो बाकी बचे बकाया पैसों पर ब्याज लगाते समय सुविधा शुल्क, पेनल्टी और टैक्स को उसमें शामिल नहीं होगा।

पांचवां बदलाव: आईटीआर-1 और आईटीआर-2 फॉर्म भरने वाले टैक्सपेयर्स के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) के लिए रिटर्न भरने की आखिरी तारीख कल समाप्त हो गई है। आज से ये रिटर्न भरने के लिए टैक्सपेयर्स को जुमार्ना देना होगा।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.