National Weather Forecast: देश के 19 राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, राजस्थान के इन जिलों पर पड़ेगा प्रभाव

Hanuman | Saturday, 01 Aug 2026 07:54:12 AM
National Weather Forecast: Heavy rainfall expected in 19 states today; these districts in Rajasthan will be affected

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून के कारण इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज भी देश के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के साथ ही यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आज पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा प्रभावी रहेंगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट है। आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है। इस संभागों के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

राजस्थान के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में जलभराव और छोटे नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। वहीं राजधानी जयपुर के साथ ही अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और सीकर में रुक-रुक हो सकती है। जोधपुर, पाली, नागौर, जालौर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण अभी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.