- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगस्त माह आज से शुरू हो चुका है। माह के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को सस्ता कर दिया है।
खबरों के अनुसार, कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपए कम हो गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ये सिलेंडर 192 रुपए सस्ता हुआ है। एलपीजी की नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में अब 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर अब 2738 रुपए रह गई है। इससे पहले इसकी की दिल्ली में 2930.00 थी। कोलकाता में इसका दाम 2872.50 रुपए हो गया।
चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 200 और मुंबई में 194 रुपए सस्ता हुआ है। चेन्नई में अब ये सिलेंडर 2906 रुपए मिलेगा। इससे पहले यहां पर इसकी कीमत 3106.00 थी। वहीं मायानगरी मुंबई में अब ये सिलेंडर 2691.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 2885.50 थी।
जुलाई महीने में भी सस्ता हुआ था कमर्शियल एपीजी सिलेंडर
आपको बता दें इससे पहले जुलाई महीने में भी कमर्शियल एपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपए से ज्यादा की कटौती कर आमजन को तोहफा दिया था। आमजन को अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के सस्ता होने का इंतजार है।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें