डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान को लेकर दे दिया है ये बड़ा बयान, कहा- बातचीत की बात तो करता है, लेकिन…

Hanuman | Saturday, 01 Aug 2026 09:32:39 AM
Donald Trump has now made a major statement regarding Iran, saying—it talks about negotiations...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। अब उन्होंने बोल दिया कि उन्हें ईरान पर भरोसा नहीं रहा। कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अब बोल दिया कि ईरान झूठ बोलता है, गलत जानकारी देता है।

बातचीत की बात तो करता है, लेकिन बार-बार अपने वादे से मुकर जाता है। उन्होंने इस दौरान जानकारी दी कि अमेरिका की ओर से स्टीव विटकॉफ, जेडी वेंस, मार्को रुबियो और जेरेड कुशनर ईरान के बातचीत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ईरान ने भी एक बार फिर से अमेरिका को चेतावनी दे डाली है।

ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में बोल दिया कि अगर अमेरिका हमला करता है तो उसका जवाब पूरी तैयारी के साथ दिया जाएगा। जवाबी कार्रवाई में अमेरिका और इजराइल के अहम सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा। दोनों देशों को ये विवाद दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। ये विवाद कब समाप्त होगा, इसका इंतजार कई देशों को है।

PC:  aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.