- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम को घूमने के लिए शानदार माना जाता है। इस मौसम में प्रकृति को एक नई जान मिलती है। हरियाली से लदे पहाड़ और तेज बहते झरने हर किसी का मन मोह लेते हैं। आज आपको मेघालय की खासी पहाड़ियों के बीच बचे मौसिनराम गांव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।
इस गांव का नाम दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश वाले स्थान के तौर पर दर्ज है। इसी कारण से इसे 'Monsoon Capital Of India' बोला जाता है। यहां पर आपको कई खूबसूरत पयर्टक स्थल मिलेंगे। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में मौजूद इस गांव की भौगोलिक बनावट ही इसे इतना खास बनाती है। यहां पर आपको मावजिम्बुइन गुफा का दीदार करने का मौका मिलेगा।
ये प्राकृतिक गुफा अपने भीतर मौजूद स्टैलेग्माइट आकृतियों से पर्यटकों को काफी रोमांचित करती हैं। नोहकलिकाई फॉल्स देश के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में गिना जाता है। सेवन सिस्टर्स फॉल्स भी आपका दिल जीत लेगा। ये झरना मानसून के दौरान अपने सबसे विकराल और मनमोहक रूप में होता है।
लिविंग रूट ब्रिज भी आएगा आपको बहुत ही पसंद
यहां पर लिविंग रूट ब्रिज भी आपको बहुत ही पसंद आएगा। यहां पर स्थानीय जनजातियों ने पेड़ों की जीवित जड़ों को आपस में गूंथकर प्राकृतिक पुल को बनाया है। खूबसूरत व्यू प्वाइंट्स भी आपको बहुत ही पसंद आएगा। यहां पर इनके अलावा भी कई खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें