- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। इस विश्व कप में शुभमन गिल ही टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स के प्लान को देखते हुए इस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं।
माना जा रहा रहा है अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारत के छह खिलाड़ियों के नाम टीम के लिए पक्के हो गए हैं। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी शामिल है। दोनों की हालिया फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर करने के बारे में नहीं सोचेंगे।
इस विश्व कप के लिए शुभमन, रोहित और विराट के बाद श्रेयस अय्यर का स्थान भी लगभग पक्का माना जा रहा है। नंबर-4 पर अय्यर ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल का नाम भी तय माना जा रहा रहा है। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह का नाम भी पक्का प्रतीत होता है। अगर बुमराह फिट रहे तो वह विश्व कप में गेंदबाजी अटैक को लीड कर रहे होंगे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें