- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अब आईपीएल में एक बड़ा इनाम मिल सकता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 317 रन बनाकर भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने ईशान किशन ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी कप्तानी में पहली बार झारखंड को चैंपियन भी बनाया था। अब उन्हें आईपीएल के आगामी संस्करण में भी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी मिल सकती है।
ये संस्करण 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। खबरों के अनुसार, ईशान किशन पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर सकते हैं। खबर आ रही है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस पीठ की चोट से रिकवर कर रहे हैं और इसी वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेले थे। अभिषेक शर्मा का नाम भी कप्तानी के दावेदारों में आया था, लेकिन अब ईशान का नाम सामने आ रहा है।
खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस आईपीएल 2026 के कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर रह सकते हैं। हैदराबाद को अपना पहला मैच 28 मार्च को मौजूदा चैंपियन आरसीबी के खिलाफ खेलना है। कमिंस की हैदराबाद की ओर से वापसी कब होगी इसका कोई अपडेट नहीं है। अगर कमिंस नहीं लौटते हैं तो ईशान किशन को ही पूरे सीजन के लिए हैदराबाद का कप्तान बनाया जा सकता है।
आईपीएल में ऐसा रहा है ईशान किशन का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि ईशान किशन का आईपीएल में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 119 मुकाबलों में 2998 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक, 17 अर्धशतक दर्ज हैं। ईशान आईपीएल में अभी तक 288 चौके और 134 छक्के लगा चुके हैं। वहीं उन्होंने 59 कैच व 5 स्टंपिंग भी आईपीएल में की हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें