IPL 2026: क्रिस गेल का ये 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी

Hanuman | Tuesday, 17 Mar 2026 09:00:17 AM
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi Aims to Break This 13-Year-Old Record of Chris Gayle

खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए अपनी तैयारियों शुरू कर दी है। इसके लिए वह राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए हैं।

आईपीएल का आगामी संस्करण शुरू होने से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। खबरों के अनुसार, हाल में दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई के 'नमन अवॉर्ड्स' समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने  वेस्टइंडीज के पूर्व महन बल्लेबाज क्रिस गेल के 175 रनों के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड  तोड़ना अपना लक्ष्य बताया है।

गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनका ये रिकॉर्ड आज तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं तोड़ा है। अब इस रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर है। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बहुत ही कम समय में दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है।

PC:  espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.