- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान की जारी जंग के बीच भारत के लिए अच्छी खबर आई है। ये अच्छी खबर ईरान की ओर से भारत को मिली है। खबर ये है ईरान ने भारत सहित दुनिया के पांच देशों के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोल दिया है। इसका मतलब है कि अब भारत के जहाज यहां से आसानी से गुजर सकेंगे।
खबरों के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि होर्मुज स्ट्रेट केवल दुश्मनों के लिए बंद है। मध्य पूर्व युद्ध के कारण यह महत्वपूर्ण तेल और गैस शिपिंग रूट लगभग बंद हो गया है। उन्होंने राज्य टीवी पर कहा कि हमारे नजरिए से होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है, यह केवल दुश्मनों के लिए बंद है। हमारे दुश्मनों और उनके सहयोगियों के जहाजों को गुजरने की अनुमति देने का कोई कारण नहीं है। अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान की सशस्त्र सेनाओं ने पहले ही मित्र राष्ट्रों के जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया है।
चीन, भारत, ईराक, रूस और पाकिस्तान के जहाज अभी भी गुजर सकते हैं
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस संबंध में आगे कहा कि अमेरिका, इजराइल और उनके सहयोगी देशों के टैंकरों और जहाजों को रोका जा रहा है, जबकि अन्य देशों के जहाजों को समन्वय के बाद सुरक्षित पास दिया जा रहा है। स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि चयनात्मक रूप से नियंत्रित है। मित्र देश जैसे चीन, भारत, ईराक, रूस और पाकिस्तान के जहाज अभी भी गुजर सकते हैं। वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत तेल हर्मुज स्ट्रेट विश्व से ही गुजरता है। ईरान ने इस रूट पर नियंत्रण सख्त कर दिया है।
PC: thehawk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें