- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इस संस्करण में एक बार फिर से प्रशंसकों की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी।
वह फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अपने बल्ले का जलवा दिखाते नजर आएंगे। विराट कोहली के पास इस संस्करण में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर टी20 क्रिकेट में 9704 रन अपने नाम कर चुके हैं। 284 मैचों में ये रन बनाए हैं।
अगर वह आईपीएल इस संस्करण में 296 रन बना लेते हैं तो एक ही देश में टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस प्रकार की उपलब्धि अभी तक क्रिस गेल जैसा दिग्गज भी हासिल नहीं कर सका है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें