मिडिल ईस्ट संकट के बीच अच्छी खबर, नहीं बढ़ेंगे Petrol-Diesel के दाम, केन्द्र सरकार ने दिलाया भरोसा

Hanuman | Wednesday, 25 Mar 2026 04:54:33 PM
Good News Amidst the Crisis in the Middle East: Petrol and Diesel Prices Will Not Rise—Central Government Assures the Public

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच देशवावासियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि केन्द सरकार देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं करेगी। केंद्र सरकार ने मिडिल ईस्ट में संकट के बीच आज इस संबंध में देशवासियों को भरोसा दिलाया है।

खबरों के अनुसार, आज पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने इस संबंध में कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग साफ किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया जाएगा। किसी भी पेट्रोल पंप पर कमी नहीं है।

देश की वार्षिक रिफाइनिंग क्षमता लगभग 26 करोड़ टन है। सुजाता शर्मा ने देशवासियों को बता दिया है कि पेट्रोलियम टर्मिनलों में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने देशवासियों से अफवाहों पर विश्वास न करने और पैनिक न करने की अपील की है। वहीं, सरकार की ओर से कॉमर्शियल एलपीजी की मात्रा को 20 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दया है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.