National Weather Forecast: राजस्थान के 6 जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

Hanuman | Tuesday, 11 Aug 2026 08:09:45 AM
National Weather Forecast: Heavy rain alert issued for 6 districts of Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। इस मानसूनी सीजन के सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बन गए। यहां पर नदियां उफान पर आ चुकी हैं। वहीं देश के कई अन्य राज्यों में भी मानसून का जमकर प्रभाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राजस्थान में इन दिनों अच्छी बारिश हुई है।

मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भी छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। विभाग ने आज दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है।  बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा और झालावाड़ समेत 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है। आज राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, बांसवाड़ा, दौसा, उदयपुर समेत प्रदेश के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में 13 अगस्त तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

लोगों को मिली है गर्मी से राहत
राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने के कारण राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया । इसी के तहत सोमवार को बूंदी, झालावाड़ और कोटा जैसे जिले में मूसलाधार बारिश हुई है। सीकर में दोपहर बाद बदले मौसम की वजह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। बारिश के बाद कुछ इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कुछ हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन खासा प्रभावित किया है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.