- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। विपक्ष ने आज भी छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस एक्शन मामले पर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके कारण संसद के दोनों सदनों को स्थगित भी करना पड़ा।
अब इस संबंध में एक बड़ी खबर है। खबर ये कि अमित शाह इस मामले में संसद में जबाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा में इस बात जानकारी देते हुए कहा कि अमित शाह विस्तार से जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष को भरोसा दिलाना होगा कि वह बहस से भागेगा नहीं। उन्हें गृहमंत्री का जवाब बिना हंगामा किए सुनना पड़ेगा।
हालांकि रिजिजू ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि अमित शाह कब संसद में अपना जवाब देंगे। आपको बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस एक्शन विपक्ष लगातार इस मामले में शाह से जवाब मांग रहा है। अमित शाह संसद परिसर में नियमित रूप से आ रहे हैं, लेकिन उन्हें सदन में नहीं देखा गया है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें