Rajasthan: भजनलाल सरकार ने देर रात किए वन विभाग में तबादले

Hanuman | Tuesday, 11 Aug 2026 03:00:50 PM
Rajasthan: Bhajanlal government carries out late-night transfers in the Forest Department.

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने देर रात वन विभाग में तबादले किए हैं। सरकार की ओर से 69 आईएफएस अधिकारियों के तबादले-पोस्टिंग की है। आरएफएस से आईएफएस बने 22 अफसरों को उनके प्रमोशन के सात महीने बाद पोस्टिंग दे दी गई है। वहीं सरकार की ओर से 14 आईएफएस अफसरों को अति​रिक्त चार्ज भी मिला है।

वन विभाग के हेड अरिजीत बनर्जी का पदनाम बदलकर अब प्रधान मुख्य वन संरक्षक और हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स किया गया है। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव विजय एन को अब तबादला मुख्य वन संरक्षक स्थापन जयपुर  की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैलजा देवल को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराग भारद्वाज को आईटी, (राजस्थान) पीसीसीएफ की और अनूप के. आर. को जोधपुर से मुख्य मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, इको-टूरिज्म जयपुर की जिम्मेदारी गई है। वहीं एपीओ चल रहे तीन आईएफएस अफसरों को पोस्टिंग दे दी गई है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.