- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वॉक करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें नंगे पैर टहलना, दौड़ना और चलना शरीर के लिए ज्यादा ही लाभकारी है। प्रकृति और मिट्टी से जुड़ने पर शरीर का संतुलन और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने से सेहत से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। आज हम आपको रोज 15 मिनट नंगे पैर टहलने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रह हैं।
इससे दिल की सेहत में सुधार आता है। ऐसा करने से शरीर में जमा अतिरिक्त इलेक्ट्रिकल चार्ज धरती में चला जाता है। ऐसा करने से शरीर के प्राकृतिक इलेक्ट्रिकल बैलेंस को बनाए रखने में सहायता मिलती है और कोशिकाओं को अपना सामान्य काम करने में सहायता मिलती है।
रोज 15 मिनट नंगे पैर टहलने से तनाव और स्ट्रेस कम हो सकता है और मन को आराम मिलता है। वहीं इससे मूड बेहतर, दिमाग शांत होता है। शरीर और मन में शांति और संतुलन का एहसास होने से नींद भी बेहतर हो सकती है। सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें