- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों को फैटी लिवर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों को ये परेशानी है या जिन्हें खाना खाते ही पेट में भारीपन होने लगता है, गैस और ब्लोटिंग होने लगती है, ऐसे लोगों को इन परेशानियों से राहत दिलाने के लिए आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रह हैं।
ऐसे लोगों को रोज दिन में 2-3 कप ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर देना चाहिए। ब्लैक कॉफी लिवर के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। ये लिवर में जमा सारे फैट को पिघलाने में उपयेागी है। ब्लैक कॉफी में घी डालकर पीने पर ये सेहत के लिए ज्यादा ही फायदेमंद हो जाती है। इससे शरीर में नेचुरली कोलेजन भी बूस्ट होगा।
वहीं त्वचा लंबे समय तक जवान बनी रहेगी। जिन्हें पाचन और पेट की समस्या है उनके लिए घी डालकर कॉफी पीना ज्यादा लाभकारी होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना ब्लैक कॉफी में घी डालकर पीने से लिवर में जमा फैट कम होने लगेगा। जिन्हें डाइजेशन से जुड़ी समस्या रहती है उनके लिए भी ब्लैक कॉफी लाभकारी है।
पूरा दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे आप
इसके लिए आपको एक कप उबले हुए पानी में आधा चम्मच देसी घी डाल देना चाहिए। अब इसमें थोड़ी कॉफी मिला दें। आप सुबह-सुबह इस ड्रिंक को पी लें। इससे आप पूरा दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। वहीं आपका लिवर हेल्दी बन जाएगा। इस कॉफी में घी का इस्तेमाल करने से नेचुरली कोलेजन बूस्ट होगा। आपको आज से ही इसे पीना शुरू कर देना चाहिए।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें